शिमला 18 फरवरी, 2026

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश भर से अधिकारी व कर्मचारी जुड़े। बैठक में बताया गया कि बोर्ड में 4.77 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। इन पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया 28 फरवरी तक जारी रहेगी। नरदेव सिंह कंवर ने पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया कि वे नजदीकी कार्यालय और फील्ड में जहां भी विभाग के कैंप लग रहे हैं वहां जाकर ई-केवाईसी करवाएं।  
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply