हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज बेहद नाटकीय और ऐतिहासिक रहा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपना अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में समाप्त कर सदन को चौंका दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और सत्तापक्ष व विपक्ष के तमाम विधायकों की मौजूदगी में राज्यपाल ने अभिभाषण के केवल शुरुआती दो पैराग्राफ और अंतिम अंश ही पढ़े। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष हिस्से को सदस्य स्वयं पढ़ सकते हैं, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

You missed