प्लेटफॉर्म पर 22.76 लाख से अधिक युवा स्वयंसेवी अवसरों से जुड़े, 39.33 लाख से अधिक प्रतिभागिताएं दर्ज : सुरेश कश्यप

शिमला, भाजपा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य श्री सुरेश कश्यप ने देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु ‘MY Bharat 2.0’ डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका को लेकर लोकसभा में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया है।

लोकसभा अतारांकित प्रश्न संख्या 344 के माध्यम से श्री कश्यप ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से इस प्लेटफॉर्म की विशेषताओं, उद्देश्यों तथा युवाओं की सहभागिता से जुड़े आंकड़ों पर विस्तृत जानकारी मांगी।

लोकसभा में दिए गए उत्तर के अनुसार, MY Bharat 2.0 एक ऐसा मंच है जो युवाओं को स्वयंसेवी अवसर, प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और डिजिटल सहभागिता से जोड़ने के लिए विकसित किया गया है।

MY Bharat 2.0 प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताएं

मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत विवरण में बताया गया है कि MY Bharat 2.0 के अंतर्गत:

एंड्रॉइड व iOS के लिए पूर्ण मोबाइल एप्लिकेशन

AI आधारित स्मार्ट CV बिल्डर और डिजिटल प्रोफाइल

संगठनों एवं संस्थानों के लिए कार्यक्रम परिणामों का एनालिटिक्स डैशबोर्ड

Speech-to-Text, Voice Assisted Navigation एवं AI Chatbot जैसी उन्नत सुविधाएं

युवाओं के लिए Learning Modules और Digital Badges

आधार, डिजिलॉकर, भामिनी तथा भारत सरकार के अन्य प्लेटफॉर्म्स से एकीकरण

डिजिटल डिवाइड समाप्त करने हेतु 22 भाषाओं में पोर्टल एक्सेसिबिलिटी

जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

युवा सहभागिता के प्रभावशाली आंकड़े

लोकसभा में दिए गए उत्तर में MY Bharat पोर्टल पर युवा प्रतिभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए हैं:

स्वयंसेवी अवसरों (VOs) के अंतर्गत कुल प्रतिभागिताएं:

22,76,829

Experiential Learning Program (ELP) से जुड़े युवाओं की संख्या:

97,590

MY Bharat पोर्टल पर आयोजित क्विज़ में कुल प्रतिभागिताएं:

39,33,802

निबंध प्रतियोगिताओं में कुल प्रतिभागी:

70,973

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि MY Bharat 2.0 देश के युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रसेवा, प्रतिस्पर्धा और विकास अवसरों से जोड़ने में अत्यंत सफल हो रहा है।

Leave a Reply