शिमला। भाजपा शिमला मंडल के सोशल मीडिया संयोजक पीयूष नेगी ने आम बजट 2026 को युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने वाला और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और शिक्षा व कौशल विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

पीयूष नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं के लिए अवसरों का बजट है। इसमें स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहन, डिजिटल इंडिया को और मजबूत करने, नई तकनीकों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। युवाओं को नए भारत की विकास यात्रा का केंद्र बनाने का यह दूरदर्शी प्रयास है।

Leave a Reply