शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि दीपों के त्यौहार दीपावली की समस्त देशवासियों एवं हिमाचल वासियों को शतशत बधाई। भगवान श्री राम जी के अयोध्या में आगमन पर पूरा विश्व आनंदित होते हुए दीपोत्सव मना रहा था और वही दिन आज दीपावली आप सबके परिवारों में खुशियां और नए रंग एवं उत्साह लेकर के आए। माता लक्ष्मी की अपार कृपा सुख समृद्धि यह आप सबके परिवारों में निरंतर बनी रहे। ऐसी परमपिता परमात्मा से श्री राम जी से माता लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए आप सबको दीपावली के महान पर्व की शतशत बधाई।
