पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारियों का एक दल नेता प्रतिपक्ष से उनके शिमला स्थित आधिकारिक निवास पर मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी एवं सर्व समावेशी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। जयराम ठाकुर ने सभी को भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसने अपने हर वादे को समय से पहले पूरा करके डिलीवर किया है। नरेंद्र मोदी की गारंटी यानी गारंटी के पूरा होने की गारंटी होती है। ऐसे समय में कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर नरेंद्र मोदी की जन हितकारी नीतियों में भरोसा जताना पार्टी के लिए काम करने की प्रतिबद्धता के साथ भाजपा में आने वाले कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास’ के संकल्प को साकार करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सभी भाजपा में आने के इच्छुक सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री से मिलकर विधिवत पार्टी में शामिल होंगे।
