शिमला       09 अक्तूबर, 2025

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज राजस्थान के जयपुर स्थित केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। यह देश के प्रमुख वन्यजीव और पक्षी अभयारण्यों में से एक है और अपनी अद्भुत जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य व दुर्लभ प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस अभयारण्य में लगभग 150 देशी और विदेशी प्रजातियों के पक्षी और 200 से अधिक प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं।
भ्रमण के दौरान उप-मुख्य सचेतक विभिन्न वन्य जीव प्रजातियों को ध्यानपूर्वक देखा, उनके प्राकृतिक आवास के बारे में जाना और उनके संरक्षण तथा सुरक्षा के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान न केवल वन्यजीवन प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और अनुसंधान का भी महत्वपूर्ण स्थान है। उद्यान के प्रबंधन और संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्राकृतिक धरोहरों को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसका आनंद ले सकें।