शिमला, भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए तथा राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और उनके विकास/कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए, केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 को राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है, जो 10 अक्टूबर 2025 को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है। हिमाचल प्रदेश को इस राशि के अंतर्गत 843 करोड़ मिले हैं इसके लिए हम केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को सहायता राशि भेज रही है और ऐसा कोई सा त्यौहार नहीं जहां हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा कुछ मिला नहीं है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए भी 5300 करोड़ से अधिक की राशि हिमाचल प्रदेश को उपलब्ध हुई है, पर अभी तक हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को उचित कागजात देने में असफल रही है जिसके कारण आगामी राशि पर प्रभाव पड़ रहा है।