जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश को 10 गारंटियां दी थी। जिसमें एक लाख रोजगार पहले कैबिनेट में ही देने की बात की गई थी लेकिन आज हर दिन नौकरियां खत्म करने के बहाने ढूंढे जा रहे हैं और मित्रों को एडजस्ट करने की तरकीब निकाली जा रही हैं। सरकार ने बीते कल ही हिमुडा में 341 पद समाप्त कर दिए। लेकिन एक सलाहकार के पद का सृजन भी किया है। संभालने के बाद से ही कांग्रेस की सुख सरकार अपनी गारंटियों के विपरीत काम कर रही है।
