नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए घटना को अत्यंत दु:खद एवं शर्मनाक बताया। जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरीके का बर्ताव किसी भी सभ्य समझ में स्वीकार नहीं हो सकता। हमला करने वाली आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए।