शिमला, भाजपा संजौली मंडल में तिरंग यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रत्याशी संजय सूद, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देशटा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बिलाल अहमद, पूर्व महापौर सत्या कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू द्वारा की गई।
इस अवसर पर संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा तिरंगे का सम्मान किया, तिरंगे को आन, बान और शान मानकर देश भर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया। दूसरी और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत की तिरंगे से दूरियां बनाए रखी, कांग्रेस पार्टी की तिरंगा यात्राओं में भारत के उल्टे तरंगे लगाकर यात्रा निकाली गई जो कि सीधा-सीधा भारत की तिरंगे का अपमान है। जब कांग्रेस ने यह यात्राएं निकाली तो उनकी प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल और बड़े-बड़े नेता उपस्थित थे, इसलिए मामले को दबा दिया गया।
कटवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जिस प्रकार से उनके आलाकमान नेता राहुल गांधी बयान बाजी कर रहे हैं उनके बयानों में भी देशद्रोह झलक रहा है। ऐसा लगता है कि भारत से ज्यादा उनको पाकिस्तान में विश्वास है, भारत की भाषा से ज्यादा वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा जिस प्रकार से मंडी में बाढ़ पीड़ितों के ऊपर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए गए वह गलत है, सभी मामले सच्चाई से परे है। जिन लोगों के घर भारी बारिश के कारण बह गए उनके ऊपर कांग्रेस पार्टी द्वारा देशद्रोह के मामले बर्दाश्त के परे है।