शिमला 7 अगस्त, 2025
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश के युवा गायक कुमार साहिल ने शिष्टाचार भेंट की।
जिला कांगड़ा के निवासी कुमार साहिल इंडियन आइडल, राइजिंग स्टार, वाइस ऑफ पंजाब और आवाज पंजाब दी जैसे रिएलिटी शोज में भाग ले चुके हैं। उन्होंने अपनी प्रभावशाली गायकी से विशेष मुकाम हासिल किया है। हाल ही में उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राज्यपाल ने कुमार साहिल को भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।