शिमला         3 अगस्त, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हमीरपुर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मदन लाल कौंडल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मदन लाल कौंडल की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और समाज सेवा में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की प्रार्थना की है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

You missed