शिमला      17 जुलाई, 2025

झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने आज यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
शिक्षा मंत्री ने तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति तरलोक का इस पद पर पहुंचना हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

You missed