शिमला 18 जून, 2025
सड़कें बनेंगी और विधायक के तौर पर जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने सेब बागवानों के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा “मैंने सबसे पहले तुर्की से सेब आयात प्रतिबंधित करने की मांग की क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की मदद की। मुख्यमंत्री ने भी यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया है लेकिन अब चुनौती अमेरिका के सेब से भी है। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि इसे भी जोरदार ढंग से केंद्र सरकार के साथ उठाएं।”
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन देवेंद्र श्याम, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, एमडी एचआरटीसी डॉ. निपुण जिंदल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, एसपी गौरव सिंह तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।