सांसद सुरेश कश्यप ने कहा जनता में जोश और उमंग देखकर हमें पूरा भरोसा था कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया था। अब यहां ट्रैफिक जाम नहीं, बल्कि केजरीवाल की यात्रा जाम हो गई है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं था, बल्कि दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव था। यह चुनाव, आप-दा से मुक्ति पाने का और दिल्ली को फिर से विकसित बनाने की ओर बढ़ाने का चुनाव था। 10 साल में आप-दा वालों ने बस प्रेसवार्ता कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपशब्द का इस्तेमाल किया और केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर अपनी नाकामियों को छिपाया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन और झूठ का इनसाइक्लोपीडिया है। सिवाय झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के आलावा इन लोगों ने पूरे 10 साल कुछ भी काम नहीं किया, परन्तु भ्रष्टाचार में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है।