भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल आज धर्मशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद किशन कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होनें किशन कपूर के बेटे शाश्वत कपूर व अन्य पारिवारिक सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि किशन कपूर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में एक थे और उन्होनें अपने राजनैतिक जीवन में पार्टी के लिए अतुल्नीय योगदान दिया।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राजीव भारद्वाज, कांगड़ा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, पवन काजल, राकेश पठानिया सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने किशन कपूर को अपनी भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।