हरिपुर में ग्राम पंचायत भटेड़ बासा के प्रधान मथुरा दास, हरिपुर के पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार पिंका, वार्ड चार से सदस्य विवेक कुमार, वार्ड छह के सदस्य सुनील कुमार, वार्ड पांच की सदस्य बिमला देवी, अंजना सरोच, सहित अपने समर्थकों सहित भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। सभी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देहरा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकती है। इसलिए वह आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक रघुबीर सिंह बाली, विधायक संजय रतन, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, अनुराधा राणा, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।